12-06-2026 07:57:18 शर्मनाक हार के बाद इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, कप्तान तिलक वर्मा लेंगे बड़ा फैसला!

Team India: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में आगे की राह अब तिलक वर्मा की टीम के लिए मुश्किल हो गई है.
Team India: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ मुश्किल से मुकाबला जीत सकी. जिसके बाद अब टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. जिसके कारण ही अब इंडिया ए के लिए फाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. इंडिया की टीम अगला मुकाबला 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव करने पड़ेंगे. जिससे स्क्वाड को और ज्यादा मजबूत किया जा सके.
इंडिया ए की टीम में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव
बात अगर इंडिया ए की टीम में 3 बड़े बदलाव की करें तो आयुष बदोनी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में स्पिन ऑलराउंडर निशांत संधू को मौका मिल सकता है. संधू ने आईपीएल 2026 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. अरशद खान को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में युद्धवीर सिंह चरक को खेलने का मौका मिल सकता है. गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में अंशुल कंबोज को भी खराब प्रदर्शन के कारण बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
कंबोज की जगह यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है. वहीं सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का खेलना भी तय है. कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तो खेलने ही वाले हैं. वहीं प्रियांश आर्या को मैनेजमेंट एक और मौका दे सकती है, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, यश ठाकुर.
|
|