Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
           
04-06-2026 06:58:27
FIFA World Cup 2026 में खेलने वाले 5 सबसे अमीर खिलाड़ी, तुलना में कहीं नहीं ठहरते विराट कोहली



FIFA World Cup 2026: जून 11 से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. जिसमें कुल 48 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है. इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ी इस मेगा टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं. जिसमें से कुछ बड़े नामों पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली है.

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्पोर्ट्स इवेंट है. जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट पर सभी देशों की नजरें रहने वाली है. भले ही 48 देश ही इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन भारत जैसे देश में भी इस टूर्नामेंट का बड़ा क्रेज है. आज हम आपको उन 5 अमीर फुटबॉलरों के बारे में बताएंगे, जोकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. विराट कोहली की नेटवर्थ इन खिलाड़ियों की तुलना भी कुछ भी नहीं है.

हैरी केन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन इस फीफा वर्ल्ड कप के 5वें सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. इस इंग्लिश खिलाड़ी की मौजूदा समय में नेटवर्थ 1412 करोड़ की है. इस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा कमाई बायर्न म्यूनिख और स्केचर्स बूट डील से होती है.

किलियन एम्बाप्पे

फ्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. 2018 में फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने वाले एम्बाप्पे की नेटवर्थ 2388 करोड़ रुपये है. एम्बाप्पे की ज्यादातर कमाई रियाल मैड्रिड से होती है.

विंगर नेमार

ब्राजील के विंगर नेमार इस बड़ी लिस्ट में तीसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. नेमार की मौजूदा समय में नेटवर्थ 4288 करोड़ रुपये की है. उन्होंने बार्सिलोना, पीएसजी और अल हिलाल से बड़ी कमाई की. मौजूदा समय में वो बॉयवुड क्लब सैंटोस में खेल रहे हैं.

लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी मौजूदा समय में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर हैं. मेसी की इस समय नेटवर्थ 9526 करोड़ की है. फिलहाल वो इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं. इसके अलावा मेसी पेप्सी, जिलेट, टाटा मोटर्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. रोनाल्डो सऊदी अरब के अल-नस्र में खेलते हैं. मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ लगभग 13 हजार करोड़ की है. कई बड़ी कंपनियों के रोनाल्डो ब्रांड एंबेसडर भी हैं.