04-06-2026 06:52:18 Video: बिहार में घर लौटने पर वैभव सूर्यवंशी का जोरदार स्वागत, ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए लगी भीड़

Vaibhav Sooryavanshi In Samastipur: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त कामयाबी का असर उनके होमटाउन में देखने को मिल रहा है. बिहार के समस्तीपुर पहुंचने पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया.
Vaibhav Suryavanshi’s Grand Welcome In Hometown Samastipur: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मंगलवार 2 जून की रात अपने होमटाउन समस्तीपुर के मोतीपुर गांव पहुंचे. उनके आने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी तादाद में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए. पूरे इलाके में जश्न कै माहौल देखने को मिला और लोकल क्रिकेट फैंस ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.
फैंस में उत्साह
महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट वर्ल्ड में पहचान बना चुके वैभव को देखने के लिए युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया. कई लोग उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. हालांकि भारी भीड़ के कारण हर फैंस को उनसे मिलने का मौका नहीं मिल सका.
करीबियों से मुलाकात
गांव पहुंचने के बाद वैभव ने कुछ लोकल लोगों और चाहने वालों से मुलाकात की. इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स सार्वजनिक रूप से ज्यादा सामने नहीं आए और मीडिया से दूरी बनाए रखी. बावजूद इसके, पूरे इलाके में वैभव की कामयाबी की चर्चा होती रही
अग्रेसिव बैटिंग से बनाई पहचान
वैभव ने बहुत कम उम्र में ही अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. उनकी कामयाबी के कई सालों की मेहनत, अनुशासन और परिवार का लगातार मिला सहयोग अहम माना जाता है. खास तौर से उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर को संवारने में अहम रोल अदा किया है.
छा गए वैभव
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही खिताब जीतने में नाकाम रही, लेकिन वैभव की परफॉर्मेंस पूरे सीजन में चर्चा का विषय बना रहा. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से कई मैचों का रुख बदल दिया और विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.
ऑरेंज कैप किया हासिल
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दौरान वैभव ने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा रहा. उन्होंने सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाकर टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाया और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की.
टीम इंडिया की तैयारी
अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वैभव अब देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल हो चुके हैं. उनका अगला टारगेट इंडिया-ए टीम में जबरदस्त खेल दिखाना और फ्यूचर में सीनियर टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करना है.
|
|