03-06-2026 08:18:47 PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को चखाया हार का स्वाद, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जून को खेला गया. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को 41 रनों से अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 231 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 231 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि मैथ्यू शॉट ने 24 गेंदों में 15 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोश इंग्लिस ने 74 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने 12 गेंदों में 5 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन ने 92 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. इसके बाद मैट रैनशो मोर्चा संभाला. उन्होंने 43 गेंदों में 43 रन बनाए.
पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की. अफरीदी ने 8 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. जबकि हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 49 रन खर्च 2 विकेट लिए. इसके अलावा अराफत ने 2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद ने 2 विकेट झटके.
पाकिस्तान की ऐसी रही बल्लेबाजी
पाकिस्तान को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. इसके अलावा माज सदाकत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. बाबर आजम ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके बाद गाजी गौरी ने 48 गेंदों में 37 रन बनाए. सलमान आगा भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 10 गेंदों में 7 रन बनाए. अब्दुल समद अब 5 गेंदों में 2 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 104 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अराफत मिन्हास ने 43 गेंदों में 33 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 9 ओवर में 33 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल किए. वहीं, मैथ्यू शॉर्ट को 3 सफलता मिली.
|
|