Cric F Latest News ICC Rankings Recent Match
          Scorecard  
02-06-2026 06:46:05
RCB को 2 ट्रॉफी जिताने के बावजूद रजत पाटीदार को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका! जानिए क्यों होगी ‘नाइंसाफी’



Rajat Patidar: IPL 2026 में रजत पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा और फैंस उन्हें भारतीय टी20 टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, अभी उन्हें शायद मौका नहीं मिले. इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं.

Rajat Patidar: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. IPL में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और अब उन्हें टीम इंडिया में लाने की बातें हो रही हैं. इनमें सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का आ रहा है. इसके अलावा फैंस RCB को दूसरी ट्रॉफी जिताने वाले रजत पाटीदार को भी टी20 टीम में देखना चाहते हैं. हालांकि, अभी उन्हें शायद मौका नहीं मिले.

IPL में रजत पाटीदार ने मचाया तहलका

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है. उन्होंने 15 मैचों में हिस्सा लेते हुए 501 रन बनाए. टूर्नामेंट में रजत ने 192.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 5 अर्धशतक जड़े. उनकी कप्तानी भी काफी शानदार साबित हुई.

भारतीय टॉप ऑर्डर में जगह मिलना संभव नहीं है

भारत की टी20 टीम काफी मजबूत है और हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीता है. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन खेल रहे हैं. इन तीनों की जगह चयनकर्ता नहीं बदलना चाहेंगे.

मिडिल ऑर्डर में अभी मौका मिलना मुश्किल है

RCB के लिए रजत पाटीदार नंबर 4 पर खेले हैं लेकिन टीम इंडिया में अभी यह स्थान खाली नहीं है. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव नंबर 4 और 5 पर खेलते हैं. दोनों ही लंबे समय से टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. ऐसे में अभी उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा.

लोअर ऑर्डर में स्थान खाली हो सकता है

रजत पाटीदार नंबर 3-4 पर खेलते हैं. ऐसे में अभी उन्हें शायद जगह नहीं मिलेगी. हालांकि, रिंकू सिंह भविष्य में टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं और हार्दिक पांड्या भी अब वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए कम टी20 खेल सकते हैं. रजत के लिए इस भूमिका के अनुरूप खुद को ढालना आसान नहीं होगा.

कब मिल सकता है रजत को मौका?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभी नहीं लेकिन भविष्य में रजत को मौका जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा, सभी की नजर इस बात पर होगी कि चयनकर्ता किस तरह खिलाड़ियों का चयन करते हैं, क्योंकि भविष्य में कई सीरीज होंगी. इसी वजह से रजत पाटीदार को आगे जाकर मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है. वो किसकी जगह लेंगे, यह देखना होगा